राज राजेश्वरी काॅलेज में बी. एड. सत्र 2023-2025 के परिणाम में अकांक्षा चड्डा ने प्रथम स्थान किया प्राप्त 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा जुलाई माह में ली गई बीÛ एडÛ की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राज राजेश्वरी काॅलेज आफ एजुकेशन, भोटा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।

 

सभी सेमेस्टरों को मिलाकर बीÛ एडÛ परीक्षा में आकांक्षा चड्डा ने 1400 में से 1166 अंक (82‐85 प्रतिशत) लेकर प्रथम स्थान, दीक्षा ने 1120 (80‐00 प्रतिशत अंक) लेकर दूसरा स्थान तथा अंजली देवी ने 1113 (79‐50 प्रतिशत अंक) लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

काॅलेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन  मनजीत सिंह, सेकरेट्री  कुलवीर सिंह ठाकुर, काॅलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान जी व काॅलेज के समस्त स्टाॅफ ने काॅलेज का परिणाम सौ फीसदी रहने पर सबको बधाई दी तथा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र व छात्राओं को भी शुभकामनाएं दीं।

 

 

[post-views]