




बड़सर/हमीरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बड़सर इकाई ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिषद के विभाग संयोजक भवानी ठाकुर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन खुलेआम एनएसयूआई को संरक्षण दे रहा है, जिसके चलते परिषद कार्यकर्ताओं पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।



भवानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि बीते दिन कॉलेज परिसर के भीतर परिषद के एक अकेले कार्यकर्ता पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आत्मघाती हमला किया। उन्होंने बताया कि परिषद के उस कार्यकर्ता को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा गया। इस निंदनीय घटना से छात्र समाज में आक्रोश है और परिषद इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।







उन्होंने कहा कि जब घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग कॉलेज प्रशासन से की गई तो प्रशासन ने जानबूझकर फुटेज देने से इंकार कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि कॉलेज प्रशासन गुंडों को बचाने का प्रयास कर रहा है।




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि –
1. घटना की पूरी जांच कर दोषी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर तुरंत निष्कासन एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।


2. कॉलेज प्रशासन तुरंत सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाए।
3. यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो परिषद उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होगी।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि बड़सर कॉलेज को राजनीति का अड्डा बनाने की किसी भी साज़िश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।



