




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट कर उनका पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन कर उन्हें चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।




राधाकृष्णन से भेंट के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उनके चुनाव में अपना समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

















