




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- दीन दयाल उपाध्याय शिक्षण महाविद्यालय के 2023-2025 के सत्र के सभी विद्यार्थियों ने सत प्रतिशत परिणाम के साथ सफलता पाई है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई माह में आयोजित परिक्षाओं में भी महाविद्यालय के प्रशिक्षु विद्यार्थिओं का परीक्षा परिणाम भी उत्तम रहा तथा इसी के साथ ही सभी प्रशिक्षु विद्यार्थिओं ने अध्यापक बनने की पात्रता अर्जित कर ली है।

प्रशिक्षु छात्राओं ने आधिक अंको के साथ प्रशिक्षु छात्रों कि अपेक्षा बढ़त बनाई है। 80.07% अंकों के साथ स्वाति राजपूत प्रथम; 79.71% अंकों के साथ पलक शर्मा ने द्वितीय तथा 79.64% अंकों के साथ ज्योति ने तृतीय स्थान पाया है।

महविद्यालय अध्यक्ष राम रतन शर्मा तथा प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने सत-प्रतिशत सत परिणाम के लिए प्रशिक्षु विद्यार्थिओं और प्राध्यापकगण को बधाई दी है व उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की है।



















