अ.भा.वि.प. ने एच.पी.यू. ऑडिटोरियम में देशभक्ति पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “केसरी 2” का विशेष प्रदर्शन किया आयोजित

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय के एच.पी.यू. ऑडिटोरियम में देशभक्ति पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “केसरी 2” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय के एच.पी.यू. ऑडिटोरियम में देशभक्ति पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “केसरी 2” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फिल्म प्रदर्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, शौर्य, बलिदान और समर्पण की प्रेरणा जगाना रहा। “केसरी 2” में भारतीय सैनिकों की वीरगाथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो युवा पीढ़ी को यह संदेश देती है कि राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा सर्वोच्च कर्तव्य है।

विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें देश के इतिहास और शौर्यगाथाओं से भी अवगत होना चाहिए और स्वतंत्रता कितनी मुश्किल एवं कितने प्रयत्नों एवं अनेक क्रांतिकारियों के बलिदान से आई है एवं हम सभी को स्वतंत्रता का असली महत्व जान न चाहिए। फिल्म जैसे माध्यम राष्ट्रप्रेम को और गहरा करने का सशक्त साधन हैं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री आशीष जी ने कहा कि “केसरी 2” केवल एक फिल्म नहीं बल्कि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है, जो हमें याद दिलाती है कि सीमाओं पर तैनात हमारे वीर जवान किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं और साथ ही आगे आने वाले कार्यक्रम जैसे कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और भी कई कार्यक्रमों एवं विद्यार्थी परिषद की सदस्यता के बारे में जानकारी साझा की ।

फिल्म देखने के उपरांत विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं बल्कि उनमें देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जागृत करते हैं।

अंत में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आयोजनों को लगातार करने का संकल्प लिया ताकि विश्वविद्यालय परिसर में देशप्रेम और राष्ट्रनिर्माण की चेतना निरंतर सुदृढ़ हो सके।

 

[post-views]