मोरी में ऑल्टो चालक का कटा सर, मौके पर दर्दनाक मौत

मोरी/उत्तरकाशी :-   उत्तरकाशी ज़िले के मोरी विकासखंड में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चलते हुए ऑल्टो वाहन (UK07HA2270) से सिर बाहर निकालने के कारण चालक का सिर यूटिलिटी वाहन से कट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नवीन रमोला के रूप में हुई है, जो चिन्यालीसौड़ विकासखंड के दिचली जोगथ गांव का रहने वाला था। वह नैटवाड इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।

 

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब ऑल्टो चालक यूटिलिटी वाहन को साइड दे रहा था। अचानक सिर बाहर होने के कारण वह यूटिलिटी से टकरा गया और सिर धड़ से अलग हो गया।

 

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

[post-views]