



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी जाती हैं। हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने हमीरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगतिशील भावना को बनाए रखने में उनके निरंतर योगदान के लिए जिले के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ डोगरा ने याद दिलाया कि 1 सितंबर 1972 को हमीरपुर जिले को एक अलग प्रशासनिक इकाई के रूप में तब बनाया गया था जब हिमाचल सरकार ने कुशल शासन सुनिश्चित करने के लिए इसकी सीमाओं का पुनर्गठन किया था।


हमीरपुर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए, डॉ डोगरा ने कहा कि देश के लिए सेवा और बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और अधिकारियों के अद्वितीय योगदान के कारण इस क्षेत्र को “वीरभूमि” कहा जाता है।



हमीरपुर ने पिछले कई वर्षों में एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है, जहाँ एनआईटी हमीरपुर, आरकेजीएमसी मेडिकल कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय, हॉर्टिकल्चर और फॉरेस्ट्री कॉलेज, होटल मैनेजमेंट संसथान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान और अन्य व्यावसायिक कॉलेज इसकी पहचान में चार चाँद लगा रहे हैं।

















Total Users : 125176
Total views : 189351