




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जंगल बेरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। इसमें लगभग 30 लोग शामिल हुए। इसमें मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, सुपरवाइजर रविंद्र देवी, एएनएम रुचि और सौरभ ठाकुर ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य संतुलित आहार, सचेत भोजन की आदतें तथा कुपोषण और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम पर जागरूकता फैलाना है।










डॉ. डोगरा ने बताया कि लोगों को पोषक तत्व तभी मिल सकते हैं जब वे सही आदतों को अपनाएंगे, जैसे कि मौसमी एवं ताजे फल-सब्जियों के साथ संतुलित आहार अपनाना, जंक फूड और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत घटाना, सचेत भोजन की आदतें एवं परोसने में संयम रखना और पौष्टिक भोजन पकाने की परंपरा को बढ़ावा देना।





डोगरा ने कहा कि जिस तरह से हम छोटे-छोटे पौधों को लगाते हैं और उनको सही तरीके से सिंचाई और खाद देते हैं ताकि वह अच्छे पान पर इस तरह से हमें मनुष्य जीवन में अपने बच्चों को और युवाओं को सही लालन-पालन पोचाह भरा खाना जो है वह खाना चाहिए जिससे एक अच्छे व्यक्तित्व का एक अच्छे शारीरिक विकास हो सके। जय हिंद जय हिमाचल।








