




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम विकास पर चर्चा में सुजानपुर के प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन भारती व सुजानपुर के विधायक कै रणजीत सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। दोनों नेताओं का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।




कार्यक्रम में विधायक कै रणजीत सिंह ने प्रभारी सुमन भारती को अतिथि देवो भव: करते हुए शाल टोपी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओ ने अपने अपने सुझाव दिए। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ता से है और कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी।









विधायक ने कहा कि जीत बूथ से होती है और जिसका बूथ मजबूत वही असली कार्यकर्ता भी और बड़ा नेता भी। इस मौके पर प्रभारी सुमन भारती, राजेश ठाकुर, राजिंदर वर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुनीश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष वीणा धीमान चारो सेक्टरों के प्रभारी प्यार चंद, जगदीश कौशिक, सुरेश, वर्मा, कांग्रेस नेता जातिन्दर, युवा जिला महामंत्री केशव ठाकुर, विधनसभा अध्यक्ष सचिन, उपाध्यक्ष अभिषेक, सुजानपुर नगर युवा अध्यक्ष पवन विनय व अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







