




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजभाषा हिंदी पखवाड़ा – 2025 के अन्तर्गत भाषा एवं जिला संस्कृति विभाग हमीरपुर द्वारा 10 सितम्बर 2025 को जिला स्तर पर भाषण,निबंध लेखन तथा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया,जिसमें हमीरपुर जिला के पांचों ब्लॉकों से लगभग 40 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।









जिसके अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डी.ए. वी. हमीरपुर की छात्रा कश्वी धीमान को प्रथम पुरस्कार तथा निबंध लेखन में राशि को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।







बच्चों के इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ठाकुर ने उनकी सराहना की तथा भविष्य में और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी भाषा विभाग के संयोजक तथा निर्णायक मंडल ने डी० ए० वी० विद्यालय हमीरपुर के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की खूब सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।





