विधायक के निर्देश पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने आपदा प्रभावितों को बांटी फौर राहत राशि व तिरपाल

जाहू/भोरंज :-  भोरंज उप मंडल में भारी बारिश से हुए नुकसान का भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा व भोरंज ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष विजय बन्याल ने विधायक सुरेश कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में नुकसान का जायजा लिया और पीडित परिवारों को फौरी राहत राशि व तिरपाल वितरित किए।

विधायक सुरेश कुमार के निर्देश पर भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने आपदा प्रभावितों को बांटी फौर राहत राशि व तिरपाल

उप मंडल के गांव भ्याड़ में भारी बारिश से मकान के गिरने पर प्रवीण कौशल, कौशल्य देवी व जसवंत सिंह गांव रौहीं 5-5 हजार रूपए व एक-एक तिरपाल फौरी राहत के रूप में दी।

भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कईं स्थानों पर जाकर स्वयं लिया नुकसान का जायजा।

इसी तरह पपलाह पंचायत के कोट मसंदा गांव में रिहायसी मकान के गिरने के दबने से घायल हुए सुनीता देवी व उसके रिस्तेदार सुशील कुमार गांव टिक्कर उपराला को सरकाघाट अस्पताल में उपचार के लिए फौरी राहत राशि के रूप में 5ः-5 हजार रूपए दिए।

 

इस दौरान भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय बन्याल, युकां पूर्व अध्यक्ष राकेश गोल्ड़ी व अन्य मौजूद रहे। भोरंज एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि शक्रवार रात्रि और शनिवार को भोरंज उप मंडल में काफी बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि विधायक सुरेश कुमार के निर्देश पर आपदा से प्रभावित लोगों के नुकसान का अवलोकन किया जा रहा। इसके कार्य के लिए हल्का पटवारी फिल्ड में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से पीडित परिवारों की हर संभव सहायता की जा रही है।

फोटो- उप मंडल भोरंज के भ्याड़ में कौशल्य देवी व प्रवीण कुमार को फौरी राहत राशि व तिरपाल देते हुए भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल।

[post-views]