




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाल इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के यूकेलिप्टस इको क्लब और रेड रिबन क्लब द्वारा किया गयाl
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गौतम ने कटहल का पौधा रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कीl उन्होंने विद्यार्थियों को वनों के महत्व के बारे में जागरूक किया एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत अपने घर एवं गांव में पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया l
इको क्लब की अध्यक्ष डॉ सुनीता सकलानी ने वनों द्वारा प्रदान की गई पारिस्थितिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इको क्लब द्वारा वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया l

रेड रिबन क्लब हमीरपुर के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर भगवती शर्मा ने बताया की रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवी एड्स के विषय में जागरूकता फैलाने के साथ वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा ड्रग्स के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता के प्रसार के लिए प्रयासरत रहते हैंl
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रग्स के निषेध एवं एड्स से बचाव के विषय में जागरूक किया जाएगाl
इस अवसर पर पलूमेरिया, कटहल, नेरीयम, चांदनी एवं पारिजात के पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर डॉ नीतिका, प्रोफेसर राजेश, प्रोफेसर रुचि संगल, डॉ धृति शर्मा, डॉ अनित एवं डॉ माला शर्मा ने विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लियाl



















