सुजानपुर विधानसभा में भारी बारिश से नुकसान

सुजानपुर/हमीरपुर :-  बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने जैसे हालात पैदा कर दिए।

 

पंचायत खेरी, बेरी, जोलपलाही और बगेड़ा जंगल में भारी नुकसान की खबर है। मुख्य रास्तों पर बहते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
जनसेवा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा
सुबह से ही विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा मौके पर डटे हुए हैं।

 

मशीने लगातार राहत कार्य में लगी हुई हैं और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
लोगों से अपील है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदियों-नालों के पास न जाएँ।

[post-views]