जय राम ठाकुर बेहद निम्न स्तर की कर रहें है, राजनीति: प्रेम कौशल  

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरा कार्यक्रम के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर प्रदेश में व्याप्त आपदा में बेहद निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश की आर्थिक स्थिति और वार्षिक राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर प्रदेश का पक्ष रखने के उद्देश्य से था और प्रदेश हित के ऐसे प्रयास की सराहना करने की बजाए आलोचना करना मानसिक दिवालियेपन का ही परिचायक है।

 

 

कौशल ने जय राम ठाकुर के शासनकाल में उनके द्वारा वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश का पक्ष सही रूप से नहीं रखे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जय राम ठाकुर की इसी विफलता के चलते वार्षिक राजस्व घाटा अनुदान राशि में कटौती हुई और प्रदेश में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हुई।

 

कौशल ने कहा कि आपदा में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे करवा कर राजनीतिक तमाशा करने की बजाए प्रधानमंत्री द्वारा 1500 करोड़ अनुदान देने की घोषणा को अमली जामा पहनाने की दिशा में कार्य करें।

 

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के अधिकारियों की टीम द्वारा किए गए आंकलन के आधार पर आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक नौटंकी की बजाए प्रदेश को व्यावहारिक आर्थिक राहत पैकेज की दरकार है।

[post-views]