ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को संवारेंगे विद्या केंद्र : नवीन शर्मा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   सर्वजनकल्याण सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये नाल्टी पंचायत के डोहग गाँव में विद्या केंद्र का शुभारंभ किया।
सर्वजन कल्याण सभा ने नाल्टी पंचायत के डोहग गांव में शहीद कली राम के नाम पर किया विद्या केंद्र का शुभारंभ ।
“विद्या केंद्र” का शुभारंभ शिक्षाविद एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफ़सर और DSW श्री सुनील ठाकुर जी ने किया।
इस अवसर पर सचिन शर्मा और शहीद कली राम जी के सुपुत्र सोनू शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
सुनील ठाकुर ने सर्वजन कल्याण सभा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल के उपरांत पढ़ाई के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है जिससे ग्रामीण बच्चे कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं ।उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कदम ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा रहा है ।
सचिन शर्मा जो कि IT कंपनी में डायरेक्टर हैं ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए यह बहुत ही अच्छा काम सर्वजनकल्याण सभा द्वारा शुरू किया जा रहा है जिससे बच्चे का मानसिक विकास होगा और बच्चों का अच्छा भविष्य बनेगा।
सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है परंतु उनको निखारने व सही दिशा में चलाने के लिए सही कदम उठाने की ज़रूरत है इसी कड़ी में आज विद्या केंद्र का शुभारंभ नाल्टी पंचायत के डोहग गांव में किया गया । उन्होंने कहा कि विद्या केंद्र का नाम शहीद कली राम विद्या केंद्र होगा।
नवीन शर्मा ने कहा कि विद्या केंद्र के माध्यम से कक्षा एक से ले कर आठवीं कक्षा तक के पटियाहू ,ड‌ोहग और डकोहल 3 गाँव के छात्र लाभन्वित होंगे।
नवीन शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता बच्चों को होती है जो पढ़ाई के साथ साथ विद्या केंद्र में बच्चों को दिया जाएगा ।
इस अवसर पर सभा के सदस्य देश राज शर्मा, सुभाष शर्मा, पूर्व बूथ अध्यक्ष नानक चंद शर्मा बूथ अध्यक्ष सोनू शर्मा स्थानीय पंचायत के उप प्रधान राजीव शर्मा सहित स्थानीय लोग व बच्चे उपस्थित रहे।
[post-views]