




शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार और खेल मंत्रालय द्वारा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच करवाने का निर्णय इस देश की जनता की भावनाओं के साथ किया गया सीधा विश्वासघात है।



पूर्व में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, जो बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ने पूरे देश को यह भरोसा दिलाया था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समाप्त नहीं करता और भारत को लहूलुहान करने की अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आता, तब तक भारत-पाकिस्तान के बीच कोई क्रिकेट मैच नहीं होगा।







लेकिन हाल ही में पहलगाम में निर्दोष भारतीयों को गोलियों से भूनकर पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने खूनी इरादों का प्रमाण दिया। इन शहीदों के लहू की आहट अभी देश भूल भी नहीं पाया था कि उसी समय भारत सरकार और अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी मजबूरियों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का निर्णय लिया।


भारतीय जनता पार्टी ने सिंदूर और भावनाओं की राजनीति कर देश को वर्गों में बाँटने का कार्य किया, और अब उसी सिंदूर का अपमान करते हुए भारतीयों की आस्था और देशभक्ति की भावनाओं को रौंदा जा रहा है।


आज देश यह जानना चाहता है कि ऐसी कौन-सी मजबूरी है, जिसने मोदी सरकार और अनुराग सिंह ठाकुर को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने पर विवश कर दिया ?
जबकि सबको विदित है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का अध्यक्ष कोई और नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह है। क्या यह निर्णय जनता की भावनाओं के विपरीत व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए लिया गया ?

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी भारत सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग करती है कि शहीदों की शहादत और जनता के विश्वास को ताक पर रखकर पाकिस्तान से खेलना आखिर किन दबावों या सौदों का परिणाम है।

अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर स्पष्ट शब्दों में कहना चाहते हैं कि –
“भारत की जनता का खून-पसीना और शहीदों का बलिदान, राजनीतिक सौदों और खेल की मजबूरियों से कहीं बड़ा है। जो सरकार अपने ही वचनों से मुकर जाए और पाकिस्तान जैसे आतंकी राष्ट्र के साथ मैदान में खड़े होने की हिम्मत दिखाए, वह जनता के सामने कठघरे में खड़ी है।”
राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी इस देश की जनता के साथ खड़ी है और ऐसे निर्णयों का विरोध करती है, जो शहीदों का अपमान करते हैं और राष्ट्र की अस्मिता को ठेस पहुँचाते हैं।
देशभक्ति की बातें करने वालों चुल्लू भर पानी में डूब म.रो।
क्रिकेट या कोई भी खेल देश से बढ़कर है क्या ?
भाजपा कॉंग्रेस चोर चोर मौसैरे भाई
यही झूठ का तुम्हारा असली चेहरा है, नाकाब उतर रहे हैं
क्या पहलगाम गांव में आतंकवादियों द्वारा मारे गए भारतीयों की मौत का बदला पूरा हो गया पाकिस्तान से या आपके राजनीतिक संबंध ठीक हो गए हैं पाकिस्तान से?
देश पूछता है और पूछेगा




