



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हृदय रोगी कल्याण धर्मार्थ सभा जिला हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष एस0के0 कौड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया । बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत निम्न निर्णय लिए गए
सभा के सभी सदस्य प्रति मास ₹100-00 सितंबर 2025 से जमा करवाएंगे



सभा के वर्तमान सदस्य जिला में प्रतिष्ठित लोगों को सदस्य बनाएंगे



इस सभा के द्वारा गरीब, असहाय व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की आर्थिक सहायता की जाएगी ।
यह भी निर्णय लिया गया कि जिन परिवारों ने आर्थिक सहायता हेतु सभा को आवेदन किया था उन पर विस्तृत विचार करने के उपरांत ₹ 21000/- की सहायता राशि प्रदान की गई ।

इस अवसर पर सर्वश्री विपिन शर्मा, विद्यासागर शर्मा, एस0डी0 गुलजार, पुरुषोत्तम कालिया ओ0 पी0 नंदा, विजय जमवाल व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
















Total Users : 126880
Total views : 191915