“हरनेड की पहली कुश्ती प्रतियोगिता बनी पहचान, जिला सम्मेलन में कमेटी को मिला गौरव”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-    जिला हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय छिंज सम्मेलन में, जहां पूरे जिले की छिंज कमेटियां उपस्थित रहीं, गांव हरनेड की श्री हनुमान मंदिर छिंज कमेटी को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद  अनुराग ठाकुर तथा स्थानीय विधायक  आशीष शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और पारंपरिक धरोहर को संरक्षित रखने के लिए कमेटी की सराहना की।
विशेष महत्व का विषय यह रहा कि हरनेड गांव में पहली बार कुश्ती (छिंज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जो आज गांव की पहचान और जिले की शान बन चुकी है। इसी ऐतिहासिक योगदान के लिए श्री हनुमान मंदिर छिंज कमेटी हरनेड को यह सम्मान मिला।
यह उपलब्धि न केवल गांव हरनेड का गौरव है, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले की खेल और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।