



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा ने 06 सितंबर 2025 को उच्च वेतनमान संबंधी जारी अधिसूचना को हटाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं पूरी कैबिनेट का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
अब यह उच्च वेतनमान 89 कैटेगिरी को पहले की तरह मिलता रहेगा l


उन्होंने सरकार से मांग की है कि लेफ्ट आउट कैटेगरी (जो छूटी है इनके इलावा 2022 में) को भी उच्च वेतनमान दिया जाए ताकि जो पहले छूटे हैं उन्हें भी सबकी तरह वेतनमान मिल सके l



प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 6.9.2025 कीं अधिसूचना को वापस लेने का निर्णय कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़ा कदम है।
मंत्रिमंडल द्वारा विभिन विभागों में रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है जिसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री व सभी कैबिनेट मंत्रियों का आभार जताया है l उन्होंने कहा जहाँ इससे बेरोजगारी युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को भी काम का बोझ कम होगा l

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के लिए उन्होंने हमेशा प्रयास किए हैं यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे l
















Total Users : 126876
Total views : 191910