प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में 17 सितंबर को मनाएगी हमीरपुर शहरी मंडल भाजपा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर शहरी मंडल भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में नाल्टी में प्रातः 10 बजे से शुरू करने जा रही है जिसमें मुख्य स्थिति राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार और विशेष अतिथि हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा होंगे ।

रक्तदान शिविर, शिक्षक सम्मान समारोह, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम आदि कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इस दौरान मंडल भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करने के साथ ही पर्यावरण से जुड़े विषय को जन-तन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गरीबों और आम लोगों के लिए विकासोन्मुखी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के नेता रूप में उभरे हैं ।उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी एक तरह से सेवा के पर्यायवाची बन गए हैं।

जगह-जगह लगाए जाएंगे स्वास्थ्य/रक्तदान शिविर

इसीलिए मंडल भाजपा ने उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान मंडल में भाजपा रक्तदान शिविर लगाएगी।

इसके साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा एवम वृद्धाश्रमों, अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल का वितरण भी किया जाएगा।

इस उपलक्ष पर प्रबुद्ध सम्मेलन स्वच्छता अभियान पौधारोपण और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने बताया इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक फिर से ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करने जा रही है।

इससे पहले भी बीजेपी 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर सफाई अभियान चलाए हैं और पार्टी दफ्तरों में मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर फोटो प्रदर्शनियां लगाई हैं।

 

उन्होने कहा, “इस साल पार्टी कुछ जगहें तय करेगी और उन्हें टीमों को सौंपेगी। ये टीमें पूरे सेवा पखवाड़े के दौरान रोज वहां सफाई करेंगी। इससे जगह साफ-सुथरी रहेगी और लोगों के बीच अच्छा संदेश जाएगा।”