



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला हमीरपुर द्वारा अक्टूबर 2024 में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आज पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 71 स्कूलों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एनके शर्मा जी विशिष्ट अतिथि,अजय जी मुख्य वक्ता नैंसी जी तथा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।



जिला स्तर पर विजेताओं को दिए गए पुरस्कार इस प्रकार रहे –



प्रथम पुरस्कार (₹10,000) : साहित्य शर्मा, Kid Buds Public S.S. School, बिजड़ी
द्वितीय पुरस्कार (₹7,000) : दीपिका ठाकुर, B.B.N.S.S.S. चकमोह

तृतीय पुरस्कार (₹5,000) : तन्वी ठाकुर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन

इसके अतिरिक्त सात विद्यार्थियों को ₹1,000-₹1,000 के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इनमें शामिल रहे –
अंशिका ठाकुर – ब्राइट संन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहरे
शिवांशु शर्मा – हिम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल , भलात
अंतरिक्ष शर्मा – ऐम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर

आरुषि ठाकुर – गुरुकुल पब्लिक स्कूल बडू हमीरपुर
मोनिका – गर्ल्स स्कूल हमीरपुर
पंकज शर्मा – बॉयज स्कूल हमीरपुर

कार्यक्रम के उपरांत यह भी निर्णय लिया गया कि सभी स्कूलों में विद्यालय स्तर पर टॉपर्स को जाकर वहीं पर सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला हमीरपुर ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















Total Users : 125183
Total views : 189358