दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-     दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 20 सितंबर, 2025 को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया । पिछली बैठक में पारित हुए मामलों पर समीक्षा की गई तथा संगठन द्वारा की गई कार्यवाही बारे सभी माननीय सदस्यों को अवगत करवाया गया ।

तिपहिया वाहनों के मालिक जो अक़्सर अधिक किराया वसूल कर रहे थे उन्हें आरटीओ हमीरपुर ने सभी को अपने कार्यालय में बुलाकर ई-रिक्शा के रेटों वारे अवगत करवा दिया है तथा रेटों की सूची अपने-अपने ई रिक्शा पर चिपकाना अनिवार्य किया गया है । अतः सभी ई रिक्शा चालकों से आग्रह किया जाता है कि वह निर्धारित रेटों पर ही उपभोक्ताओं से किराया वसूल करें ।

बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत यह फैसला लिया गया कि रिजनल मैनेजर हमीरपुर को शहर में मुद्रिका बस चलाने के लिए अनुरोध किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके ।

जो फुटपाथ अभी तक शहर में बनने को है उन्हें बनाने वारे संबंधित विभाग शीघ्र पग उठाएं तथा पुराने आरटीओ ऑफिस से हथली खडड तक व न्यायालय परिसर हमीरपुर से सैशन हाउस तक भी फुटपाथ का निर्माण शीघ्र किए जाने हेतु अनुरोध है ‌।

इस बात पर भी चर्चा हुई कि जो पिछले कुछ समय प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ बैठक करके यह निर्णय लिया था कि 75 वर्ष से ऊपर वाले सभी रोगियों को उनकी आयु के अनुसार अस्पताल की सभी सुविधाएं दी जाएगी लेकिन देखने में आ रहा है कि इस वर्ग के लोगों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है जो न्याय संगत नहीं है । इसके अतिरिक्त प्रयोगशाला में पुरुषों स्त्रियों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों की अलग-अलग लाइन लगाने की व्यवस्था की जाए और टेस्ट करने वाले कर्मचारी रिपोर्ट को समय पर रोगियों को उपलब्ध करवाए।

कई सदस्यों ने यह भी मांग उठाई कि कुछ लोग मृदुल चौक से लेकर उपायुक्त आवास के नीचे कूड़ा करकट सड़क की निचली तरफ मौका देखकर फेंक देते हैं नगर निगम इस बारे संज्ञान ले और वह कूड़ा करकट फेंकने वालों पर जुर्माना लगाए ताकि वहां से नाली में गंदगी ना आ सके।

 

संगठन के माननीय सदस्यों ने शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरियों की वारदात को चैक करने के लिए शहर में रात के समय जो पुलिस गश्त पूर्व में थी उसे पुन आरंभ किया जाए क्योंकि चोर आम जनमानस को शहर में अपना निशाना बना रहे हैं ।

भोटा चौक पर निजी बसें काफी लंबे समय तक खड़ी रहती है जिस कारण सरकारी लंबे रूट की बसें पास लेकर बिना सवारियां उठाएं निकल जाती है । इस बारे चौक पर तैनात कांस्टेबल को आदेश दिए जाएं के वहां पर ज्यादा समय तक निजी बसें खड़ी ना हो ।

इस अवसर पर सर्वश्री एस0 के0 कौड़ा, विपिन शर्मा, हेमराज शर्मा, शंभूराम जसवाल,ओ पी नंदा, बलबीर पटियाल, बीना कपिल , अशोक सोनी, अनिरुद्ध डोगरा, प्रेमचंद, रोशन लाल पटियाल, गोपाल दास व अन्य गणमान्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे ।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

[post-views]