



हमीरपुर/सुजानपुर :- नगर परिषद सुजानपुर के अधीन वार्ड नं. 10 पाखरी सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह द्वारा चौगान की सफाई एवं सौंदर्यकरण हेतु मशीन (जांगवर्ड गाड़ी) चौगान मैदान में उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर विधायक महोदय ने चौगान क्षेत्र को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनता की सक्रिय भागीदारी से ही सुजानपुर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। नगर परिषद प्रशासन ने भी क्षेत्रवासियों से इस पहल को सफल बनाने का आग्रह किया।


Post Views: 194



















Total Users : 125219
Total views : 189404