नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल ने विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता करवाई

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   भारत हमीरपुर नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल बकारटी द्वारा खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बैडमिंटन वॉलीबॉल रस्साकसी 100 मीटर दौड़ व अन्य विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

 

जिसमें बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर नवीन और वॉलीबॉल में नाल्टी की टीम रसाकासी में बकारटी की टीम और 100 मीटर में कार्तिक प्रथम स्थान पर रहे इस खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी विवेक वर्मा उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केंद्र के हमीरपुर के जिला युवा अधिकारी श्रीमती दीप माला ठाकुर भी वहा पर उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में समापन समारोह में विशेष अतिथि पूर्व में रहे अध्यक्ष कौशल विकास निगम हिमाचल प्रदेश और सर्व कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा वहां पर उपस्थित रहे।

 

उन्होंने युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी ! खेलेगा युवा हारेगा नासा का नारा लगाते हुए खेल प्रतियोगिता का समापन किया

[post-views]