कंप्यूटर साइंस विभाग की वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के कंप्यूटर साइंस विभाग में वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर नए छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभागीय परिवार ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंप्यूटर साइंस विभाग के चेयरमैन डॉ. सुमीश सूद और विशेष अतिथि भौतिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. मन्नू सूद रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने नए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और तकनीकी शोध की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर, विभाग का संपूर्ण स्टाफ और सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

फ्रेशर्स पार्टी में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ी नाटी ने स्थानीय संस्कृति की झलक पेश की, मॉडलिंग राउंड ने नए छात्रों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया, जबकि बॉलीवुड डांस की प्रस्तुतियों ने माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। इन प्रस्तुतियों ने वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों के बीच आपसी सौहार्द्र को और मजबूत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत सभी के लिए स्वादिष्ट लंच का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्रों ने शाम को आयोजित डीजे नाइट में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मिस फ्रेशर का खिताब आशीमा चौहान और मिस्टर फ्रेशर का ताज निखिल चौहान को प्रदान किया गया। यह आयोजन नए छात्रों के लिए न केवल एक यादगार शुरुआत रहा बल्कि विभागीय परिवार में भाईचारे और आपसी मेल-जोल का भी सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

[post-views]