प्रतापनगर में एक अक्तूबर को कुछ घंटे बंद रहेगी बिजली

प्रतापनगर/हमीरपुर :-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत प्रतापनगर में एक अक्तूबर को पुराने खंभे को बदलने के कार्य के चलते प्रतापनगर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

 

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।