व्हीलचेयर पर नहीं, हौसलों के पंखों पर उड़ान भर रहे प्रदेश के तीन धुरंधर: राजन कुमार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के डायरेक्टर राजन कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, यह अदम्य इच्छाशक्ति और जज़्बे की गाथा है!
 हिमाचल प्रदेश के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण है, क्योंकि राज्य के तीन होनहार खिलाड़ी – अमित ठाकुर, वीरेन और सनी आगामी 5 से 11 अक्टूबर तक गोवा के पोंडा में आयोजित इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल के अंतर्गत होने वाली व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं।
राजन कुमार ने कहा कि ​राष्ट्रीय स्तर के इतने प्रतिष्ठित और बड़े टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों की यह उपस्थिति उनके वर्षों के संघर्ष, समर्पण और कभी न हार मानने वाले रवैये का परिणाम है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
​इस प्रतिष्ठित लीग में देशभर से 12 टीमें और लगभग 130 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हमारे तीनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से नीलामी में जगह बनाई है:
​अमित ठाकुर (हिमाचल टीम कप्तान) गाँव मकडोगा ठाकरी मट्टी, सलूणी, चम्बा अपने दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें कोलवा चीतास (Colva Cheetahs) टीम ने ₹15,000 की सम्मानजनक राशि में खरीदा है।
​वीरेन, (चम्बा) अपनी प्रतिभा के कारण उन्हें रैम्बोल ऐसस (Rambol Aces) टीम ने ₹10,000 में टीम में शामिल किया है।
​सनी, (कांगड़ा) इन्हें भी रैम्बोल ऐसस (Rambol Aces) टीम ने ₹10,000 में खरीदा है।
टीम के संचालक राजन कुमार ने बताया कि ​इन जाँबाज़ों ने साबित कर दिया है कि असली शक्ति शरीर में नहीं, बल्कि मन के भीतर होती है। इनकी यात्रा लाखों दिव्यांगों के लिए यह संदेश है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
[post-views]