



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी बड़सर मण्डल के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल तथा मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित मोर्चों के जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं”

विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा और सबसे अनुशासित राजनीतिक संगठन है। संगठन में नई जिम्मेदारी एक सम्मान के साथ-साथ समाज सेवा का अवसर भी है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने और केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे।”

मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि “भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बड़सर मण्डल के मोर्चों में हुए ये नये मनोनयन संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार करेंगे। सभी पदाधिकारी मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाएँगे।”
भाजपा बड़सर मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारी
महिला मोर्चा अध्यक्ष (बड़सर): सरला शर्मा, अध्यक्ष (ढटवाल): किरण कुमारी, जिला उपाध्यक्ष: सपना सोनी
जिला सचिव: अंजू गुलेरिया, सदस्य: कमला बन्याल, वीना देवी, मंजू देवी, शंकुतला देवी
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष (बड़सर): राम रत्न
अध्यक्ष (ढटवाल): इंद्रजीत, जिला उपाध्यक्ष: सुषमा नरोता, जिला कोषाध्यक्ष: बलजीत विनोद कुमार
जिला सचिव: प्रवेश कुमार, सदस्य: विपन बिहारी
किसान मोर्चा अध्यक्ष (बड़सर): जगन्नाथ बन्याल, अध्यक्ष (ढटवाल): राज कुमार, जिला महामंत्री: श्याम सिंह ढटवालिया, जिला सचिव: कुलदीप शर्मा, सदस्य: करतार सिंह, प्यार सिंह, जसवंत सिंह, पंकज कुमार
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष (बड़सर): सुखदेव राणा, अध्यक्ष (ढटवाल): कमलेश ढिल्लों, जिला उपाध्यक्ष: देवराज
जिला महामंत्री: सुरेश चौधरी, जिला सचिव: देवेंद्र राणा
विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि “भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित है। नव-नियुक्त पदाधिकारी जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएँ और बड़सर को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाएं।”
मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि “इन नियुक्तियों से बड़सर मण्डल में संगठनात्मक समरसता और कार्यकुशलता का नया अध्याय शुरू होगा। सभी पदाधिकारी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर चलकर भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।”



































