



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा के डीपीई संदीप कुमार ने 3 पदक जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की है।
विद्यार्थी जीवन से ही उम्दा एथलीट रहे संदीप कुमार ने जूडो में गोल्ड मैडल, 200 मीटर दौड़ और ट्रिपल जंप में सिल्वर मैडल और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किए।


इस सराहनीय प्रदर्शन के बाद वह 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा की प्रधानाचार्य सनम और अन्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि के लिए संदीप कुमार को बधाई दी।
Post Views: 252

















Total Users : 127190
Total views : 192423