




भोरंज/हमीरपुर :- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत डाडू के अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एसडीएम ने की अध्यक्षता, लोगों से की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील











कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे।





भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया था और जनजातीय समुदाय को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया था। उनके जन्म दिवस को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के संभावित लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया गया तथा इन योजनाओं से संबंधित औपचारिकताएं मौके पर ही पूर्ण की गई।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय स्तर के समारोह एवं प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एसडीएम ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, विशेषकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।



