



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर उपमंडल में धंगोटा-दख्योड़ा-सठवीं सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 30 नवंबर तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि धंगोटा-दख्योड़ा-सठवीं सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 नवंबर तक बंद की गई है।



इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक महारल से होलट, जंगली, सठवीं और बाड़ा होते हुए धंगोटा तक आवाजाही कर सकते हैं।






जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

























