नवजात शिशु देखभाल ईआ कार्यक्रम आयोजित:  डॉ प्रवीण चौधरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  जिला स्तरीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी के निर्देशानुसार हमीरपुर में मनाया गया इस मौके पर प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने कहा कि नवजात शिशु देखभाल सप्ताह प्रत्येक वर्ष 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है।

 

इस वीक को मनाने का उद्देश्य नवजात देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है जिससे बच्चों के जीवन दर में सुधार व समग्र विकास विकास की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके और नवजात शिशुओं हेतु फैसिलिटी बेस्ड व कम्युनिटी बेस्ड विभिन्न कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर संचालित है।

 

जिसमें संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना,प्रसव कक्ष में नवजात शिशुओं की देखभाल,समय से पूर्व जन्मे,कम वजन के नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू एवं एचबीएनसी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

 

 

और नवजात 28 दिन तक का शिशु होता है इसकी हमे पैदा होते ही तत्काल देखभाल करनी चाहिए, स्तनपान, नवजात को गर्म रखने में देखभाल, स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण,बार बार डायपर बदलना व स्वच्छता, गर्भनाल को सुखा व स्वच्छ रखना,सिर गर्दन को सहारा देना आदि कार्य करने चाहिए।

 

इस मौके पर पूर्व एम‌ईआईओ सुरेश शर्मा ने बताया कि हर नवजात शिशु सुरक्षित जन्म, पर्याप्त पोषण और गुणवत्ता चिकित्सा सुविधा पाने का अधिकार मिलना चाहिए।

 

यह नवजात मृत्यु दर कम करने का पहला कदम है। इस मौके पर जिला आशा कोऑर्डिनेटर नेहा कटोच सहित 35 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

[post-views]