




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू की भोरंज ब्लॉक की बैठक हुई जिसमें सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर जिला सचिव जोगिंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे l बैठक में 26 नवंबर को हमीरपुर में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए निर्णय लिए गए l




उल्लेखनीय है कि गांव के मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है क्योंकि मोदी सरकार लगातार मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है जिसके परिणामस्वरूप मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है l






और जिन मजदूरों ने मनरेगा में काम भी किया है उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है l एक योजना के तहत मनरेगा मजदूरों की मजदूरी काटी जा रही है और असेसमेंट के नाम पर कहीं पचास रुपये तो कहीं सत्तर रुपये वेतन भी दिया जा रहा है।




ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मनरेगा मजदूर इतनी कम मजदूरी मिलने के कारण काम ही ना करें l मनरेगा के मजदूरों में इन मुद्दों को लेकर गंभीर रोष है और भोरंज ब्लॉक से 26 नवंबर को हमीरपुर में हाने बाली इस मजदूर किसान रैली में 300 मजदूर भाग लेंगे l


साथ ही श्रमिक कल्याण बोर्ड में लाभ ना मिलने से भी मजदूरों में रोष है इस रैली में श्रमिक कल्याण बोर्ड से जुड़ी मजदूरों की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा l

यूनियन ने सरकार से मित्रों की भर्ती पर रोक लगा कर नियमित भर्ती करने की मांग की है साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का भी कड़ा विरोध किया है और 26 नवंबर को इन मसलों को लेकर हमीरपुर में विशाल रैली की जाएगी l आज की बैठक में उत्तम चंद, सुषमा कुमारी, परवीन, कश्मीर भाटिया, श्याम सिंह, शीला देवी,मीना कुमारी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया l





