



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल (Near Zonal Hospital), हमीरपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश सकलानी द्वारा ध्वजारोहण और मार्च-पास्ट का निरीक्षण करके की गई।


खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने दौड़, लंबी कूद, जलेबी रेस, लेमन रेस, थ्री लैग रेस, सेक रेस, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो तथा अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों में खेलभावना, टीमवर्क और अनुशासन देखने को मिला।




प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।







कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों और अभिभावकों का विशेष योगदान रहा।


























