




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला स्तरीय क्रास कंटरी प्रतियोगिता का आयोजन 7 दिसंबर को अणु कालेज ग्राउड में प्रातः 9 बजे किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला महासचिव संदीप डडवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों का चयन प्रदेष स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पुरूशों व महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर दौड, लडकों के वर्ग में अंडर 20 में 8 किलोमीटर,, अंडर 18 में 6 किलोमीटर, अंडर 16 में दो किलोमीटर दौड का आयोजन किया जाएगा।


वहीं लडकियों के वर्ग में अंडर 20 में 6 किलोमीटर,, अंडर 18 में 4 किलोमीटर, अंडर 16 में दो किलोमीटर दौड का आयोजन किया जाएगा।





उनहोंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाडी अपना आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लेकर 7 दिसंबर को प्रांत; कालेज मैदान में विजय राणा जी से संपर्क कर सकते हैं।












