खेलो इंडिया में विश्वविद्यालय का परचम लहराया

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एथलीटों ने जयपुर, राजस्थान में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपने अदम्य साहस, उत्कृष्ट खेल कौशल और अद्वितीय प्रदर्शन से एक बार फिर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल है।

कुलपति बोले एथलीटों का शानदार, ऐतिहासिक प्रदर्शन

200 मीटर स्पर्धा में समृति जामवाल ने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
100 मीटर स्पर्धा में विश्वविद्यालय की तेज़तर्रार धाविका समृति जामवाल ने अद्भुत गति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

लॉन्ग जंप में अमन सिंह ने अपनी लाजवाब छलांग—7.29 मीटर—से दर्शकों की वाहवाही लूटी और कांस्य पदक प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय की मेडल तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने इन अद्वितीय उपलब्धियों पर एथलीटों, उनके कोचों तथा खेल विभाग को हार्दिक बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि: “हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर असाधारण प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का केंद्र है।

 

यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है।”कुलपति ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन भविष्य में भी खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं खिलाड़ियों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

[post-views]