डिडवीं स्कूल में मनाया गया विश्व मृदा दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन इको क्लब प्रभारी कल्पना परमार ने किया। इसका शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या शैली शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने मिशन माई लाइफ शपथ के साथ की ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंश कुमार, द्वितीय स्थान देवांश और तृतीय स्थान शिवा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगीता में प्रथम स्थान क्रिश कौशल, द्वितीय स्थान कोमल तथा तीसरा स्थान कुसुम ने हासिल किया।

 

स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान लिखिता कुमारी, द्वितीय स्थान किंजल व तृतीय स्थान दिक्षा द्वारा हासिल किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया।

 

 

प्रथम स्थान पर टीम दिबांश धीमान, लिखिता, वंश कुमार , द्वितीय स्थान पर शिवा, लिखिता, दीक्षा व तृतीय स्थान पर अंशुल शर्मा, वंश शर्मा तथा प्रियंका रहे।

 

प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मृदा के संरक्षण के बारे में जागरूक करना रहा ।

 

 

[post-views]