दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिला

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में उपायुक्त महोदय, हमीरपुर से आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को उनके कार्यालय में मिला।

 

माननीय सदस्यों ने हमीरपुर माल रोड में गांधी चौक से सब्जी मंडी तक सायं आठ बजे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया ।

 

इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर व रोटावेटर के रेट निर्धारित करने वारे लंबे समय से संगठन मांग कर रहा था ।इस संबंध में उपायुक्त महोदय ने उपनिदेशक, कृषि हमीरपुर द्वारा भेजी गई प्रपोजल को अभिलंब लागू करने के आदेश दिए तथा इन रेटों को समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रकाशित करने के आदेश दिए ।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक को पद ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी तथा संगठन की कुछ समस्याओं बारे भी उन्हें अवगत करवाया, जिसके फल स्वरुप उन्होंने शीघ्र समाधान करने वारे आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधि मंडल में मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव, एस के कौड़ा वरिष्ठ उप प्रधान, युद्धवीर पठानिया वित्त सचिव, हेमराज शर्मा सचिव, शंभू राम जसवाल, उप प्रधान हेमराज सदस्य, बीना कपिल, महिला सदस्या उपस्थित रहे ।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

[post-views]