



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज चण्डीगढ़ स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के 26 वें मिनिथॉन कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए, और विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को भी संबोधित किया। यह इवेंट रायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का सालाना इवेंट है। इस इवेंट में ट्राइसिटी और पंजाब रीजन के 29 अलग-अलग स्कूलों के लगभग 2730 बच्चों ने हिस्सा लिया।
मोदी सरकार खेल क्रांति के लिए वचनबद्ध, पांच गुना बढ़ाया खेल बजट: अनुराग ठाकुर



अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में दायित्व संभालने के समय देश का खेल बजट 800 करोड़ था, और आज उनके के नेतृत्व में देश का खेल बजट 3700 करोड़ है, जो कि यूपीए सरकार के खेल बजट से लगभग 5 गुणा अधिक है।




प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में खेल क्रांति लाने के लिए अपनी खेल-खिलाड़ी हित की नीतियों के माध्यम से वचनबद्धता दोहराई है, और वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने पर या ना जीत पाने पर, दोनों परिस्थितियों में मिलते हैं।

तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं। मोदी सरकार ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र खिलाडियों को खेलो इंडिया के तहत आगे बढ़ाया है। पांच वर्ष बाद 2030 में भारत कामन वेल्थ खेल का आयोजन करने जा रहा है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश बदल रहा है। अब चाहे यह देश की आर्थिक उन्नति की बात हो या फिर खेल में प्रगति की भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। खेल के क्षेत्र में 2014 से लेकर अब तक नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो फैसले लिए उसका एक ही उद्देश्य रहा है, और यह उद्देश्य भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाना।
हमारा लक्ष्य है भारत को पाँच वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना। हमने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और खेल में विकास के बिना यह संकल्प अधूरा है। और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार इस संकल्प की सिद्धि के लिए काम कर रही है क्योंकि हमारे पास निति भी है और नीयत भी है।”
आज देश भर में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की जा रही है मगर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए ये आयोजन नया नहीं है। पूर्व में सांसद खेल महाकुंभ नाम से इस आयोजन के 3 संस्करण में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हज़ारों खिलाड़ी पहले ही भाग ले चुके हैं।
यह आयोजन ज़मीनी स्तर पर मौजूद खेल प्रतिभाओं को ढूढ़ने, उन्हें अवसर देने व निखारने का मंच है जहां से वो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गाँव अपने प्रदेश का मान बढ़ा सकें। ऐसे खेल आयोजनों से खेल व खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं साथ ही में स्पोर्टिंग कल्चर व यूथ लीडरशिप को भी बढ़ावा मिलता है।

खेलों में भाग लेने से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही साथ में उनके अंदर नेतृत्व करने के गुण का विकास होता है। मेरा सदा से प्रयास रहा है कि हिमाचल के खिलाड़ियों को खेलने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा प्लेटफ़ार्म मिले व उनकी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो“
अनुराग ठाकुर ने याद दिलाया कि केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने देशभर में खिलाड़ियों के लिए बड़ा बुनियादी ढांचा तैयार किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने खेलो इंडिया अकादमी और खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना को राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के रूप में आगे बढ़ाया गया, जिसके तहत पूरे देश में 1100 सेंटर खोले गए ।
अनुराग ठाकुर के साथ अंगद बीर सिंह (इंडियन हॉकी प्लेयर), विवेक ठाकुर (इंडियन एशियन टीम कोच), योगेश जोशी (फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ़ एवियोक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड), राजन अग्निहोत्री (CA), ज्योति सोई (CA), डॉ. बृजेश लाल लकरिया (प्रिंसिपल साइंटिस्ट), डॉ. दिनेश जिंजर (साइंटिस्ट इन एग्रीकल्चर), और एम. एस. मान IPS (रिटायर्ड) रेस को हरी झंडी दिखाने और प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के दौरान खास मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे।















Total Users : 115217
Total views : 173932