




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 दिसम्बर, 2025 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पेंशनरों द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि की वकाया राशि, लम्बित चिकित्सा बिलों का शीध्र भुगतान व महंगाई भत्ता की लम्बित किस्तें जारी करने सम्बन्धी मांग दोहराई गई ।








उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री जगदीश चन्द शर्मा, अवनीश कुमार, व्रह्म दास, जमना दास, ओमप्रकाश शर्मा, माधो राम, राज कुमार, धनी राम, दिले राम, दविन्द्र सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।












