




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर तलवारबाजी संघ की ओर से द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता शनिवार को ट्रायल करवाया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और सचिव अरूण कुमार चौहान की उपस्थिति में हुआ।

इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-20 लड़कियों EPEE में ईशा, वंशिका, नंदिनी, सुमेया, परणवा विजयी रहे। FOIL में मन्नत, अंशिका ठाकुर विजयी रहे। SABER में मिस्टी, रिया, स्वास्तिका विजयी रहे।

अंडर-20 के लड़के EPEE में विनय, अभिनंदन, जयवर्धन, शुभम विजयी रहे। FOIL में आर्यमान, ओनम, अरमान ठाकुर, दिवांशु राणा विजयी रहे। SABER में स्वास्तिक, पुलकित, शिवा, ऋषभ विजयी रहे। अब सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला ऊना (मैडी) में भाग लेंगें।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसम्बर 2025 को होगा। निर्णायक की भूमिका कोच तनुराग ने निभाई। अंत में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि तलवारबाजी खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव है।

इसीलिए विद्यार्थियों को इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



















