




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने लोकसभा में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका ग्रामीण बिल को पारित कर देश के ग्रामीण भारत, गरीबों, किसानों और श्रमिकों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह बिल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।



अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मजबूती से रखा पक्ष : उषा बिरला







उषा बिरला ने कहा कि हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में इस महत्वपूर्ण बिल पर सरकार का पक्ष बेहद मजबूती, स्पष्टता और प्रभावशाली ढंग से रखा। उन्होंने बताया कि यह बिल गरीब, किसान, मजदूर और ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।




उन्होंने कहा कि इस बिल के अंतर्गत उन लोगों को भी रोजगार और आजीविका से जोड़ा जाएगा, जिन्हें अब तक मनरेगा का लाभ किसी कारणवश नहीं मिल पाया था। जहां मनरेगा में केवल अनस्किल्ड वर्कर्स को ही शामिल किया जाता था।

वहीं अब इस नए बिल के तहत स्किल्ड वर्कर्स को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उषा बिरला ने बताया कि इस योजना में एनिमल हसबेंडरी, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट प्रोसेसिंग, डेयरी फार्मिंग, फिशरी के साथ-साथ स्मॉल विलेज इंडस्ट्रीज जैसे कार्यों को भी शामिल किया गया है, जिससे गांवों में ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में यह भी स्पष्ट किया कि जहां मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं विकसित भारत गारंटी ग्रामीण बिल के अंतर्गत अब 125 दिन रोजगार देने का प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही मस्टर रोल भुगतान की अवधि, जो पहले 15 दिन थी, अब घटाकर 7 दिन कर दी गई है, जिससे मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक मिल सकेगा।
उषा बिरला ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा के एक प्रखर, ओजस्वी और प्रभावशाली वक्ता के रूप में पूरे देश में जाना जाता है। वे लगातार पांच बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं, जो जनता के उनके प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने अपने निजी प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, जिनका लाभ युवाओं, गरीबों, वृद्धजनों, मेधावी छात्रों और मेहनती बहनों को मिल रहा है।
उषा बिरला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और स्वार्थी तत्व अनुराग ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ अनाप स्नाप बयानबाजी करते हैं, जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है और आगे भी उन्हें अपना भरपूर समर्थन देती रहेगी।




