




भोरंज/हमीरपुर :- कृषि विभाग ने सोमवार को ग्राम पंचायत नगरोटा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत नगरोटा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में क्षेत्र के किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।



















