HMOA की कार्यकारिणी घोषित, डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) जिला हमीरपुर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। चुनाव 2 दिसंबर 2025 को आयोजित किए गए थे, जिनके नतीजे 5 दिसंबर 2025 को घोषित किए गए।

डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा (अध्यक्ष) 

चुनावी प्रक्रिया जिला के सभी बीएमओ, राज्य HMOA के संयुक्त सचिव डॉ. मोहित डोगरा तथा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ. ऋषभ की देखरेख में निष्पक्ष ढंग से पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा एवं महासचिव डॉ. वी. एस. रणौत की सक्रिय भूमिका रही।

Gen sec

संगठन द्वारा नामांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। किसी भी पद के लिए अतिरिक्त नामांकन या आपत्ति सामने न आने तथा सर्वसम्मति बनने के चलते पूर्व कार्यकारिणी को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई।

vice president

नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

अध्यक्ष: डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. चंद्रशेखर

उपाध्यक्ष: डॉ. पृथ्वी चौधरी

महासचिव: डॉ. वेंकटेश्वर सिंह रणौत

sr vice president

महासचिव डॉ. रणौत ने जानकारी दी कि शीघ्र ही जिला HMOA की आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी। बैठक की तिथि जल्द साझा की जाएगी।

[post-views]