दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर ने आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस बड़े हर्षोल्लास से हमीर बी एड कॉलेज में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में मनाया ।

 

इस समारोह के मुख्य अतिथि पी एन शर्मा, सेवानिवृत्त ई टीओ थे ‌इस समारोह का मंच संचालन मनोहर लाल कानूनगो महासचिव ने किया ।

 

 

इस समारोह में पुरुषोत्तम कालिया, जिला अध्यक्ष ने उपभोक्ता अधिकारों बारे विस्तृत जानकारी बी एड कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं जेबीटी के छात्र-छात्राओं को दी तथा उन्हें अपने जीवन में उपभोक्ता अधिकारों के उपयोग करने वारे अपील की।

 

इन्होंने अपने संबोधन में संगठन द्वारा की गई गतिविधियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला । महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने अपने संगठन से संबंधित विभिन्न उपलब्धियां वारे सदस्यों को अवगत करवाया तथा विस्तार से प्रत्येक मामले पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

 

उपभोक्ताओं को किसी भी ठगी से बचने के लिए एवं चिट्टा तथा नशा आदि से बचने का आह्वान किया क्योंकि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी इस बारे नशा के विरुद्ध व्यापक तौर पर अभियान चलाया हुआ है।

 

 

इस अवसर पर सर्वश्री एस के कोड़ा, शंभू राम जसवाल, रंजीत ठाकुर ,अशोक सोनी ,संतोष वनियाल व विद्यासागर ने भी अपने-अपने विचार रखें तथा सभी ने उपभोक्ताओं को जागरूक रहने का आह्वान किया।

 

 

कॉलेज की प्रधानाचार्य डा0 शिवाली राणा ने भी सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा अन्य गणमान्य सदस्यों का स्वागत एवं धन्यवाद किया तथा महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए संगठन का आभार प्रकट किया।

 

 

मुख्यतिथि पी एन शर्मा जी को स्मृति चिन्ह व मफलर तथा डॉक्टर शिवाली राणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर सुशील शर्मा, तेजनाथ तेज, युद्ध वीर पठानिया, हेमराज शर्मा, अनिरुद्ध डोगरा, आरसी चांगरा, भागमल गुलरिया, हेमराज, बीना कपिल, संतोष वनियाल तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।