



नादौन/हमीरपुर:- पंचायत जलाडी के प्रांगण में ” प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया जिसमें उपमंडल नादौन के सभी विभाग के प्रतिनिधियों में अपनी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक निशांत शर्मा द्वारा की गई कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत वासियों की समस्याओं को सुना गया व संबंधित विभागाध्यक्षों को मौके पर कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की अंतर्गत चल रही स्कीम्स के बारे में विस्तृत जानकारी जनता के साथ सांझा की। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी नागरिक निशांत शर्मा द्वारा एंटी चिटटा कार्यक्रम पर भी संदेश दिया गया।



इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी नादौन ने भी चिटटा के खिलाफ अपना संदेश जनता के साथ सांझा किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन , कृषि विभाग अधिकारी नादौन, तहसील कल्याण अधिकारी, BMO नादौन, राजस्व अधिकारी द्वारा अपनी-अपने स्कीम्स की विस्तृत जानकारी जनता के साथ साझा की गई।
इस कार्यक्रम में 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिम जिनमें से आठ का मौका पर समाधान कर दिया गया व अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई

















Total Users : 125219
Total views : 189404