



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- निस्वार्थ भाव सेवा संगठन युवा ज़िला अध्यक्ष विकास मेहरा आज आप सबके माध्यम से यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि आज कांग्रेस यूथ के अध्यक्ष द्वारा मीडिया में जो वीडियो जारी किया गया है, वह पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।
मैं साफ़ शब्दों में कहना चाहता हूँ कि निस्वार्थ भाव सेवा संगठन कोई राजनीतिक मंच नहीं है। हमारा संगठन केवल और केवल जनहित और समाजसेवा के लिए कार्य करता है, यह बात पूरी जनता भली-भांति जानती है।


हाल ही में सुजानपुर पुल के पास लेडीज़ के Tea (स्टॉल) से जुड़ा जो मुद्दा सामने आया, उसे कांग्रेस द्वारा जानबूझकर राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई।



इतना ही नहीं, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा जी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर गलत प्रचार किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
आज कांग्रेस युवा अध्यक्ष पवन द्वारा यह बयान दिया गया कि डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और विधायक जी के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं।

मैं उनसे स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि यदि उनके पास डॉ. डोगरा द्वारा विधायक के खिलाफ दिया गया कोई भी कथित गलत बयान या वीडियो है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए।
अन्यथा, एक ईमानदार डॉक्टर और समाजसेवी को जबरन राजनीति में घसीटकर बदनाम करने का प्रयास बंद किया जाए।
डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा जी का पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा है और जनता उनके कार्यों से भली-भांति परिचित है।
हम राजनीति नहीं, सच और जनहित की बात करते हैं, और आगे भी करते रहेंगे l
















Total Users : 125209
Total views : 189390