मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को देश के विकास में योगदान के लिए करेगा प्रेरित: नवीन शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 129वीं कड़ी में देश को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा के बूथ नंबर 1, अमरोह में भाजपा के पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं और देश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं । नवीन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वें एपिसोड में 2025 की उपलब्धियों पर चर्चा की।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की, जो भारत की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। अंतरिक्ष और विज्ञान में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा का उल्लेख किया। खेल, संस्कृति, और तमिल भाषा के विकास पर भी चर्चा की गई।

 

प्रधानमंत्री ने युवाओं की जिज्ञासा और स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ते आकर्षण की सराहना की, और मणिपुर के युवा मोइरांगथेम सेठ की सोलर एनर्जी पहल की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती है और उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा के लोगों ने भी मन की बात कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना और प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।

 

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में देश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कुलभूषण कुमार, बूथ अध्यक्ष ओम देव,पूर्व ग्राम केंद्र अध्यक्ष डॉ रघुवीर राणा, रत्तन चंद,कैप्टन रिखी राम,प्रेम चंद, महंत राम, ईश्वर दास, निक्कू राम सुरेंद्र, सतीश सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

[post-views]