सोशल मीडिया के समाज पर होने वाले प्रभाव, देश निर्माण में क्रिएटरस की भूमिका पर चर्चा की

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला हमीरपुर में क्रिएट फॉर नेशन कार्यक्रम में हमीरपुर जिला के विभिन्न 80 से अधिक क्रिएटरस ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रताप समयाल ने सोशल मीडिया के समाज पर होने वाले प्रभाव तथा देश निर्माण में क्रिएटरस की भूमिका और पंच परिवर्तन स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन विषयों पर क्रिएटर के साथ चर्चा की तथा क्रिएटरस के सुझाव लिए। क्रिएटरस को देश समाज के लिए सकारात्मक कटेंट बनाने के लिए आग्रह किया।

कार्यक्रम में जिला संघचालक किशोर जी ,जिला प्रचार प्रमुख सोमदत्त जी तथा जिला और नगर एवं खंड केअन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।