



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अल्माइटी पब्लिक स्कूल एवं अल्माइटी शूटिंग अकादमी के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कक्षा 9वीं की छात्रा अवनी सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है।


अवनी सिंह ने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप, जो कि भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित हुई, में 594.2/600 का शानदार स्कोर प्राप्त कर दूसरी बार राष्ट्रीय शूटर के रूप में क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर 585 निर्धारित था, जिसे अवनी ने आत्मविश्वास और निरंतरता के साथ पार किया।




अवनी की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत, एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता का परिणाम है। इतनी कम उम्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।







विद्यालय एवं अकादमी प्रबंधन की ओर से अवनी सिंह एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी जाती है। अभिभावकों का सहयोग और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन इस सफलता में महत्वपूर्ण रहा है।


अल्माइटी परिवार को अवनी पर गर्व है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।























